प्रेमचंद कथा साहित्य विषय पर हुई कार्यशाला: ठाकुर का कुआं लघु फिल्म दिखाकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर दीपकराज जैन की अध्यक्षता में प्रेमचंद कथा साहित्य की वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर नोडल महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रूपा चौधरी ने बताया की अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संदर्भ व्यक्ति अनुपमा ने प्रेमचंद की कहानी ठाकुर का कुआं पर एक लघु फिल्म दिखाकर वर्तमान समय की स्थितियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद का कथा साहित्य उस समय में जितना यथार्थवादी था, वर्तमान समय में भी उन सभी मूल्य एवं मापदंडों पर खरा उतरता है। फाउंडेशन के संदर्भ व्यक्ति शतानती ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कन्या महाविद्यालय एनएसएस अधिकारी डॉ.प्रीति जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान कन्या महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पानमल पहाड़िया व सहायक आचार्य राजेशकुमार मीणा सहित कई छात्र-छात्राए मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!