जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नई उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट ने मानसरोवर में अमृता देवी बलिदान दिवस मनाया, जिसमें सभी महिलाओं ने वृक्ष की पूजा अर्चना की। अध्यक्ष दौलत शर्मा ने मीडिया को बताया कि वृक्ष हमारे लिए क्यों उपयोगी है और आज हम वृक्ष की पूजा क्यों कर रहे है। अमृता देवी का बहुत बड़ा बलिदान था। आज के दिन पेड़ों को बचाने के लिए हमें पेड़ लगाने चाहिए, पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, पेड़ हमारे जीवन का एक हिस्सा है, हम आज जीवित हैं, ऑक्सीजन मिल रहा है, यह सब इन पेड़ पौधों की वजह से। हमारे चारों तरफ हरियाली है, हमें ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में मिल रहा है। एनजीओ के सभी पदाधिकारीयों ने एक साथ शपथ ली कि हमें पेड़ों की रक्षा करनी है, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगने हैं। नई उड़ान टीम से बिशन लाल वर्मा, सरोज वर्मा, शशि बाला शर्मा, प्रीति सिंह, उषा सिंगल, बीनाश्री गुप्ता, सुषमा गौतम, नेहा बंसल, प्रेमलता चौधरी आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
3/related/default