सेवा पखवाड़ा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सेवा पखवाड़ा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को जैन पैराडाइज में सांय 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में निवाई पीपलू विद्यायक रामसहाय वर्मा एवं भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष अलीगढ़ लक्ष्मी नारायण मीणा होंगे। कार्यशाला में शहर मंडल, देहात मंडल, भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। सेवा पखवाड़ा को लेकर अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से होगी। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में जनता और प्रशासन को एक मंच पर लाकर जन भागीदारी से जन कल्याण का आदर्श प्रस्तुत करना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!