श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ऋषि सेवा समिति चूरू एवं झुंझुनू के सनातन प्रेमी व भक्तगणो द्वारा श्रीमति सुंवादेवी डूंगरमल पाटोदिया सभागार श्री मुनि आश्रम अतिथि भवन खेमी शक्ति रोड़ झुंझुनू में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ शनिवार प्रातः 11 बजे श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया। परम पूज्य कथा मर्मज्ञ काशी निवासी अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता, "श्री विद्या" सिद्ध एवं ज्योतिष सम्राट श्री राघव ऋषि जी महाराज कथावाचक के सानिध्य में विद्वान पंडितों के सानिध्य में आयोजक मंडल के गणेश हलवाई चिडावावाला, हुक्मीचंद लोहिया, अनिल कल्याणी एवं मनीष बजाज सहित अन्य भक्तों ने विधि विधान के साथ भागवत ग्रंथ की पूजा अर्चना की, तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा मुनि आश्रम से पंचदेव मंदिर, सूर्य विहार के सामने से होते हुए कथा स्थल श्रीमती सुआदेवी डूंगरमल पाटोदिया सभागर आई। प्रथम दिवस पर महाराज जी द्वारा व्यास पीठ से कथा महात्म्य, नारद चरित्र एवं भीष्म स्तुति आदि का संगीतमय वर्णन किया गया एवं उनके द्वारा भजन सुनाए गए जिसमें श्रोता भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक रहेगा। 14 सितंबर, रविवार को कथा में श्री शुक्रदेव आगमन, कपिलो पाख्यान एवं धुर्व चरित्र का वर्णन महाराज श्री करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!