ककराना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी उपखंड के ग्राम पंचायत पौख की किशोरपुरा मोड़ पर स्थित निजी इंग्लिश मीडियम विद्यालय की छात्रा हिमानी मीना पुत्री कुलदीप मीना का राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में हिंदी विषय में 100 अंक प्राप्त करने पर भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विभाग की उपनिदेशक डॉ.रेणुका राठौड़ ने सूचना पत्र के माध्यम से अवगत करवाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे।
पौंख की हिमानी मीना का हिन्दी दिवस पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे सम्मान
By -
September 13, 2025
0
Tags: