राकेश‌ एकेडमी के एटीसी कैंप कर लौटे कैडेट्स का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 1 राज इडैप द्वारा एटीसी कैंप का आयोजन 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक बरासिया कालेज, सूरजगढ़ में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालय के करीब 350 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कैंप के दौरान पीआई स्टाफ व एएनओ के नेतृत्व में ड्रिल, शारिरिक व्यायाम, फायरिंग , खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के दौरान फायरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम व बालीबाल में बेस्ट कैडेट्स के अवार्ड अर्जित किए। इस प्रतियोगिता के दौरान विधालय के एएनओ पंकज भौमिया का उल्लेखनीय योगदान रहा। उनकी इस उपलब्धि पर नौवीं बार बेस्ट एएनओ अवार्ड दिया गया। इसको लेकर प्रधानाध्यापिका मधुलता, प्रशासक महीपाल सिंह, सचिव रेशमा देवी, अध्यक्ष महावीर सिंह व कार्डिनेटर रेखा धायल ने उनका सम्मान व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!