विघ्नहर्ता के जयकारों से पांडाल गुंजायमान

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर में गणेश महोत्सव पर पांडालों में श्रद्धालुओ का जन सैलाब उमड़ रहा है। विघ्नहर्ता गणपति जी के जयकारों से पांडाल गुंजायमान हो रहे है। आस्था, भक्ति और श्रद्धा की बयार बह रही है। शहर की ह्रदयस्थली विवेकानंद चौक में गणेश मित्र मंडल व मराठा मित्र मंडल के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय गणेश महोत्सव में सांयकाल पंडित सुनील शर्मा के आचार्यत्व में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, अंतरराष्ट्रीय लेखक-पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ.शंभू पवार ने सपत्नीक श्रीमती कमलेश पवार ने विघ्नहर्ता की विधि विधान से पूजा, अर्चना व आरती की। धर्मानुरागी डॉ.शंभू पवार ने गणपति जी की प्रतिमा के तिलक करके सवामण लड्डुओं का भोग लगाया और देश में अमन, चैन, धार्मिक सौहार्द, शांति और मानव जीवन कल्याण के लिए गणपति जी से प्रार्थना की। महेश शर्मा धन्ना, राजू मराठा, रमेश मराठा ने अपनी सुमधुर वाणी में गणपति जी को रिझाया। इस मौके पर कमलकांत पुजारी, संदीप फतेहपुरिया, युवा व्यवसायी सुरेश डालमिया, सुभाष पंवार, रमेश मराठा, अमर सिंह कोकचा, राजू मराठा, मकरंद मराठा, सुभाष धाभाई, संजय दाधीच, रविकांत भगेरिया, अनिल लखमरा, सूर्यकांत दायमा, महेंद्र टेलर सहित महिलाएं, बच्चे मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!