जिला स्केटिंग चैम्पियनशिप में 300 स्केटर्स ने दिखाया दमखम

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): जेपीएससी द्वारा आयोजित जिला स्केटिंग चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन 31 अगस्त को किया गया, जिसमें 300 से अधिक स्केटर्स ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जयपुर के शीर्ष स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चन्द्रभान जी (एसएचओ, रामनगरिया थाना) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 90 बच्चों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी उपलब्धियों से आयोजन की शोभा बढ़ाई। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!