झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिहार में राजग एवं कांग्रेस की जनसभा में सार्वजनिक मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मौन जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला गया और कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता, जिन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया, उनके लिए अपशब्द कहना निंदनीय है। मंच पर मौजूद राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यह कांग्रेस और विपक्षी दलों के संस्कारों से नीचे गिरने की पराकाष्ठा है। धरना-प्रदर्शन में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह गुढ़ा, विश्वंभर पुनिया, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, राजेश दहिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, सुनील लाम्बा, शेर सिंह निर्बाण, जिला मंत्री महावीर ढाका, सुनीता स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, पूर्व प्रधान विमला चौधरी, बगड़ चेयरमेन गोविंद सिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, मुरली मनोहर शर्मा पिलानी, राजेंद्र ठेकेदार, महेंद्र धायल, सुरेश सैन, अजय चाहर, लीलाधर जाखड़, जितेंद्र महला, विकास भालोटिया, नगर महामंत्री रवि लांबा, दलीप सैनी, विजेंद्र हतवाल, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, शंभु नेहरा, श्रीराम सैनी, दयाराम सैनी, मुकेश सैनी, महेंद्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, संजय मोरवाल, मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन, नरेंद्र कुमार, जेपी चौधरी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, इंदु जांगिड़, ज्योति भारद्वाज खेतड़ी, ओमप्रकाश सोनी मंडरेला, राजकुमार जांगिड़ सुल्ताना, कपिल शर्मा मुकुंदगढ़, बाबूलाल सैनी नवलगढ़ ग्रामीण, भूपेंद्र शेखावत, परमजीत कुलहरी, प्रकाश जांगिड़, योगी, खलील सिलावट, महेंद्र सोनी, आरसी शर्मा, कपिल सोनी, कुलदीप पूनिया, भीखा भाई सहित जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, दिया धरना, किया प्रदर्शन: राहुल गांधी का फूंका पुतला
By -
September 01, 2025
0
Tags: