पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम पंचायत खुडिया के बालाजी मन्दिर के सामने मेघवालों के मोहल्ले में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के विधायक कोटे से स्वीकृत वोरिंग का शुभारम्भ किया गया। बोरिंग करने पर अच्छी मात्रा में पानी मिला। ग्रामवासियों में इसे देखकर हर्षोल्लास का माहौल है। ग्रामवासियों ने इस अवसर पर पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का आभार जताया। गांव में पानी की लम्बे समय से चली आ रही पानी की समस्या का निराकरण हो गया है। इस अवसर पर रोहिताश नारनौलिया, अमीलाल पटवारी, राकेश आर्य एडवोकेट, महावीर प्रसाद गोपी, विक्रम सिंह पंच, जय सिंह, धर्मपाल, विनोद टेलर, महेन्द्र नारनौलिया, प्रहलाद, मोनू नारनौलिया, अमर सिंह शेखावत, रणवीर शेखावत, रामू शेखावत एवं अनेक गामीण जन उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत खुडिया मे विधायक कोटे से स्वीकृत बोरिंग के कार्य का शुभारम्भ
By -
September 01, 2025
0
Tags: