चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य करने वाली सरला पाठशाला, चिड़ावा को डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भिवानी में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ.पवन शर्मा ने मिलकर सरला पाठशाला को यह सम्मान भेंट किया। सरला पाठशाला विगत 6 वर्षों से लगातार झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले, भिक्षावृत्ति में लिप्त, बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रशंसनीय कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि इन बच्चों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सम्मानपूर्ण जीवन जीने योग्य बनाना है।
सरला पाठशाला, चिड़ावा को मिला डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक पुरस्कार
By -
September 01, 2025
0
Tags: