राज्य जूडो प्रतियोगिता में उरीका का रहा दबदबा

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उरीका के शारीरिक शिक्षक व कोच राहुल नायक ने बताया कि भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में उरीका के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया। प्रतियोगिता में राहुल कुमार ने स्वर्ण पदक, प्रीति नायक ने स्वर्ण, योगेश ने स्वर्ण, आरती नायक ने रजत पदक, खुशी ने रजत पदक व अंकित कुमार ने कांस्य पदक अपने-अपने भार वर्ग में जीते। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नीरज.के.पवन (IAS, अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर) ने बच्चों को संबोधित कर शुभकामनाएं दी। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़ व सरपंच प्रतिनिधि बलबीर सिंह बल्ली ने खिलाड़ियों व कोच का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान सूरजभान, पूर्व सरपंच वेदपाल, अशोक शर्मा, प्रदीप, ईश्वर सिंह, विनोद, नरेश, जगदीश प्रसाद, सोमवीर, कृष्ण कुमार, चंद्रभान, इंदर सिंह व समस्त स्टाफ आदि ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!