श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन झुंझुनू में 13 सितंबर से

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ऋषि सेवा समिति चूरू एवं झुंझुनू के सनातन प्रेमी व भक्तगणो द्वारा श्रीमति सुंवादेवी डूंगरमल पाटोदिया सभागार श्री मुनि आश्रम अतिथि भवन खेमी शक्ति रोड़ झुंझुनू में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 13 से 20 सितंबर तक किया जा रहा है। परम पूज्य कथा मर्मज्ञ काशी निवासी अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता, "श्री विद्या" सिद्ध एवं ज्योतिष सम्राट श्री राघव ऋषि जी महाराज व्यास पीठ को सुशोभित करेंगे एवं अपने मुखारविन्द से ओजस्वी, ललित एवं रसमयी मधुर वाणी द्वारा कथामृत का रसास्वादन करायेगें।
कथावाचक श्री राघव ऋषि जी महाराज अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता, संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, श्रीमद्देवीभागवत कथा एवं शिव महापुराण व विष्णु महापुराण कथा मर्मज्ञ भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य निधि है। आप इस युग के चेतना पुरूष एवं प्रज्ञावान गृहस्थ संत है। आपकी अमृतवाणी रसमयी एवं आकर्षक कथा शैली ने देश विदेश में अनेकानेक भक्तों को आकर्षित किया है। आपकी कथा में संगीत की रसमयी अमृतधारा प्रवाहित होती रहती है। आपने सबसे पहले श्रीराम कथा मात्र 7 वर्ष की आयु में काशी के विद्वानों के समक्ष गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा स्थापित संकट मोचन हनुमान जी मन्दिर के प्रांगण में प्रस्तुत की थी। तब से लेकर आज तक आप एक गृहस्थ संत के रूप में इस परम्परा को आगे बढ़ा रहें हैं। 'श्री' ही भौतिक जीवन के सुख-समृद्धि का प्रमुख आधार है। आपको श्री विद्या सिद्धि प्राप्त है तथापि आप उसका उपयोग स्वयं के लिए न करके लोकहित में करते हैं। कोई भी व्यक्ति आपसे' श्री' सम्पन्न होने के लिए इस दिशा में' श्री दीक्षा' प्राप्त कर सकते हैं। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!