अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की अपील पर नेपाल के शहीद परिवारों को जोशी देंगे सहयोग

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/बीकानेर (श्रीराम इंदौरिया): अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन की अपील पर जंबूदीप पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित, पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी शांतिलाल जोशी (बीकानेर) ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए नेपाल राष्ट्र में हुए उपद्रव के शहीदों के परिवारों में से दो परिवारों को गोद लिया है। जोशी मंच के माध्यम से इन परिवारों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेंगे, जिससे उनके दुःख को कम करने का मानवीय प्रयास किया जाएगा। मंच के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट, ईस्ट वेस्ट लॉ फर्म) ने बताया कि शांतिलाल जोशी मंच के सक्रिय एवं प्रमुख सदस्य हैं। नेपाल राष्ट्र में दिसंबर 2024 में नेपाल सरकार के कार्यक्रमों के दौरान उनका सम्मान भी किया गया था। उस समय नेपाल की आम जनता ने उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान दिया था। नेपाल राष्ट्र के मंच के बोर्ड सलाहकार सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष प्रेस परिषद नेपाल बोर्न बहादुर कार्की ने इस ऐतिहासिक सहयोग पर जोशी का हार्दिक अभिनंदन किया और कहा कि यह पहल शहीद परिवारों को नई दिशा प्रदान करेगी। जोशी ने कहा कि “मानवता की सेवा और देशप्रेम से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। भारत और नेपाल के बीच आत्मीय संबंधों को विपत्ति काल में और भी मजबूती देने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मंच की अपील पर मैंने स्वप्रेरणा से यह कदम मानव सेवा के लिए उठाया है।” इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की अपील को मूर्त रूप देते हुए शांतिलाल जोशी ने भारत-नेपाल संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में मानवीय एवं प्रेरणादायी योगदान दिया है। मंच द्वारा सभी प्रतिभाओं को आहवान किया गया है कि आप भी कम से कम एक परिवार को गोद लेकर नेपाल राष्ट्र के शहीद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!