जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के विद्युत विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) स्टूडेंट चैप्टर के सहयोग से 22 से 27 सितम्बर 2025 तक “रोबोटिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजीज” विषय पर छह दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यशाला का उद्घाटन विद्युत विभागाध्यक्ष डॉ.अंकुश टंडन ने किया। इस अवसर पर विभाग के उपप्रमुख डॉ.तरुण नारूका ने कहा कि रोबोटिक्स भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला संयोजक डॉ.प्रतीक कुमार सिंघल ने बताया कि छात्रों को इस आयोजन के माध्यम से नवीनतम तकनीकी जानकारियों के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यशाला में समन्वयक के रूप में विकास महला और दीपक सैनी, साथ ही छात्र समन्वयक सदफ़ खान, दर्शन जांगीड़ और राज कटारा का योगदान है। वहीं उद्योग विशेषज्ञ सनी कुमार और गोविंद देवासी छात्रों को रोबोटिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में वास्तविक दुनिया के कौशल का प्रशिक्षण देंगे।