झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही हैं। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा में यह पखवाड़ा संगठन की गुटबाजी की भेट चढ़ गया। सूत्रों की मानें तो उदयपुरवाटी में लगे रक्तदान शिविर में केवल एक यूनिट रक्त ही संग्रह हो पाया। उदयपुरवाटी सीएचसी में लगे इस रक्तदान शिविर में भाजपा की गुटबाजी के कारण रक्तदाताओं का अकाल पड़ गया। शिविर तीन घंटे तक चलने पर केवल एक यूनिट ही रक्त संग्रह हो पाया। इस रक्तदान शिविर में झुन्झुनू की समर्पण ब्लड बैंक की टीम पहुची थी। विदित हो उदयपुरवाटी विधानसभा के बडागांव में लगे रक्तदान शिविर में एक भी रक्तदाता रक्तदान करने नहीं पहुंचा। जिस तरह से सोशल मिडिया पर इसको लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, इसके विपरीत झुन्झुनू की उदयपुरवाटी विधानसभा में सेवा पखवाड़े का फ्लाप होना कहीं न कहीं झुंझुनूं जिला भाजपा संगठन पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है कि जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं में सामंजस्य का अभाव है ।
3/related/default