जिला कलेक्टर ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: शिक्षा व खेल को लेकर दिए छात्रों को आवश्यक दिशा निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने उपखंड क्षेत्र के दौरे को लेकर राजकीय विद्यालयों का औचक अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों का अवलोकन कर छात्राओं से पूछताछ की। साथ ही इसके माध्यम से गणित विषय में छात्राओं को मिल रही मदद के बारे में भी सवाल जवाब किए। छात्राओं ने बताया कि गणित के माध्यम से उनकी गणित विषय में रुचि बढ़ी है और कॉन्सेप्ट भी क्लियर हुए हैं। जिला कलेक्टर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को इसके बारे में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने गांव पहाड़ी के बड़ी बरथल, मीणा ढाणी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों के शैक्षणिक स्तर को जांचा। उन्होंने बच्चों को खेल-खेल के साथ-साथ शिक्षा व सिखाने की गतिविधियों को सराहना की। इस दौरान उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी व सीबीईओ मंजू मीणा सहित शिक्षा विभाग के कई कार्मिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!