कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बायपास पर पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के नेतृत्व में कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी सहित एनएसयूआई के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरानुसार माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि अतिवृष्टि को लेकर राजस्थान में किसानों की फसलों के खराबे के बावजूद भी सरकार नहीं जागी है। सिर्फ हेलीकॉप्टर में बैठकर ही किसानों के दुखों को दूर कर रही है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर कोटा शहर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया है। डोटासरा ने कहा कि सरकार अतिवृष्टि को लेकर किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किसानों को अतिवृष्टि में हुए नुकसान का पूरा मुआवजा दिलवाया जाएगा। पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों के हुए नुकसान को लेकर कार्यकर्ता गांवों-गांवों में किसानों से संपर्क कर रहे है। इस दौरान प्रदीप पारीक, कांग्रेस नेता राजेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र बेनीवाल, प्रियंका गांधी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद परिडवाल, पुखराज गुर्जर, त्रिलोक तिवाडी, हंसराज गुर्जर, पप्पूलाल मीणा, जीवतराम यादव, मांगीलाल गुर्जर, सुदामा चौधरी, सरपंच मदनलाल मीणा, विनोद जायसवाल, आलोक मीणा, सीताराम कटारा व बाबूलाल मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व फतेहपुर विधायक हाकम अली का पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के सानिध्य में स्वागत कर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!