झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं में अग्रवाल समाज समिति द्वारा अग्रसेन भवन में शुक्रवार को सुबह 8 बजे अग्र ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं सम्मान समारोह से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2025 का भव्य आगाज किया गया। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई चिड़ावावाला की अध्यक्षता में विभिन्न अग्र बंधुओं द्वारा ज्ञानप्रकाश अग्रवाल, रमेश चंद्र गोयल तोलासरिया, चंद्र प्रकाश बिरमीवाला, विश्वनाथ टीबड़वाल, श्याम सुंदर जालान, कजोड मल मित्तल, बिहारी लाल केडिया भाटीवाड एवं कैलाश चंद्र सिंघानिया का माला एवं दुपट्टा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
3/related/default