झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): परशुराम नगर चूरू स्थित सीएम पैलेस में प्रखर परोपकार मिशन के महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे महाराज श्री का स्वागत अभिनंदन श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान की ओर से डॉ.तुलस्यान द्वारा साफा, दुपट्टा उढाकर माल्यार्पण के साथ कर उन्हें बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया एवं महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुकुंदगढ़ निवासी इंदौर प्रवासी अशोक जोशी भी उपस्थित थे।
विदित है कि विश्वव्यापी आतंकवाद का शमन, हिन्दू राष्ट्र निर्माण एवं विश्व शान्ति हेतु शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन 08 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक गायत्री शक्तिपीठ, मणिवेदिकापीठ, पुष्कर में महाराज श्री के पावन सानिध्य में किया जा रहा है, जिसके लिए वे निमंत्रण देने, प्रचार प्रसार करने, लोगों में धर्म की भावना जगाने शेखावटी प्रवास पर हैं।