निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका के तत्वावधान में गुरूवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पालिका क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह व अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट के नेतृत्व में श्रमदान करके स्वच्छता का संदेश दिया। पालिका के सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भरकुआ तालाब पर स्थित श्मशान घाट परिसर में नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साफ-सफाई करके श्रमदान किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत साफ-सफाई सहित कई गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित रहेगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा, कनिष्ट अभियंता राजप्रताप सिंह राणावत, कनिष्ट अभियंता चन्द्रप्रकाश चौधरी, कनिष्ट अभियंता पप्पूलाल मीणा, अतिक्रमण प्रभारी बाबूलाल पंडा, हनुमान गुर्जर, हरीश मीणा, रोडूमल सैनी, पवन कुमार वर्मा, निशांत जैन व गणेश शर्मा सहित कई कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
By -
September 25, 2025
0
Tags: