निवाई (लालचंद सैनी): 11 केवी निवाई रेलवे स्टेशन व वेयर हाउस फीडर पर शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते ढाई घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता लक्की गोठवाल ने बताया कि विद्युत लाईनों के रख रखाव के चलते सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक एफसीआई मोड, जमात, हनुमान नगर, शिवाजी कॉलोनी, विकास कॉलोनी, खेजडा वाली ढाणी, सर्वोदय विहार, दादू विहार, एमडीएस स्कूल के आस-पास, 80 फीट रोड, बापू नगर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलोनी, गंगा जमना गार्डन क्षेत्र, कीर कॉलोनी, टोंक रोड व काली का बाग रोड के आस-पास के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
3/related/default