राम बारात में उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके भगवान श्रीरामजी की उतारी आरती

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई। नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव को लेकर गुरूवार को भव्य राम बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि राम बारात गणगौरी बाजार में स्थित कंकाली माताजी के मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। राम बारात में चार घोडियों पर भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघन सवार होकर चल रहे थे। जिनके दर्शनों के लिए राहगीरों एवं लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने बताया कि राम बारात में एक बग्गी में सवार होकर विश्वामित्र अपनी मण्डली के साथ चल रहे थे। हनुमानजी महाराज अपनी वानर सेना के साथ पैदल चल रहे थे, जिनके साथ युवाओं ने जमकर सेल्फी खींची। इस दौरान सैकडों युवक-युवतियां एवं महिला पुरूष डीजे के मधुर भजनों पर जमकर भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे। राम बारात का शहरवासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करके एवं आरती उतारकर स्वागत किया। राम बारात के आगे-आगे युवा भव्य आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे। आतिशबाजी से आसमान बहुरंगिए रंगों से जगमग हो गया। सभी राम बराती केसरिया साफा बांधकर चल रहे थे। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पार्षद नितिन छाबडा ने बताया कि राम बारात गणगौरी बाजार से रवाना होकर चौहट्टी बाजार, सर्राफा मार्केट, बिलाला मार्केट, बडा बाजार, पटेल रोड, बस स्टेण्ड होते हुए अहिंसा सर्किल, आदित्य प्लाजा एवं प्रताप स्टेडियम होते हुए तोरण स्थल नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के निवास पर पहुंची। जहां पर विधायक रामसहाय वर्मा, पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी व पार्षद अंकित वर्मा सहित कई श्रद्धालुओं द्वारा तोरण की रस्म एवं वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद राम बारात प्रताप स्टेडियम में स्थित रामलीला स्थल पहुंची। राम बारात में पार्षद नितिन छाबडा, महावीर प्रसाद पराणा, परसराम कुमावत, संजय रैगर, रमेश सैनी, शंकर लाल सैनी, लालचन्द सैनी, मदन लाल वर्मा व रामचरण विजय सहित सैकडों महिला पुरूष व पार्षद एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!