गणगौरी बाजार तेजाजी मंदिर में छत निर्माण को लेकर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गणगौरी बाजार में स्थित लोकदेवता वीर तेजाजी मंदिर में छत निर्माण और अन्य कार्य करवाने की मांग को लेकर श्री वीर तेजाजी धाम मंडल विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। तेजा दशमी के अवसर पर तेजाजी के दर्शन करने के लिए पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी का श्री वीर तेजाजी धाम विकास समिति ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष लालचन्द सैनी ने पालिकाध्यक्ष इसरानी को बताया कि वर्तमान में मंदिर के ऊपर टीन शेड लगा हुआ है, जिससे बरसात के समय श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समिति ने मंदिर पर आरसीसी छत का निर्माण करवाने और परिसर के चारों ओर पक्की कवरदार जाली लगवाने की मांग की। इस मौके पर समिति के संरक्षक केसरलाल वर्मा, डॉ.लादूलाल बैरवा, मंत्री प्रेम प्रभु गंगाड़ा, उपाध्यक्ष लाला पंडा व कोषाध्यक्ष पारसमल सैनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!