त्यौहारों को भाईचारा व सोहार्द पूर्ण ढंग से मनाएं: रामजीलाल बैरवा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने कहा कि त्यौहारों को भाईचारा व सोहार्द पूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि बुधवार को आयोजित जल झुलनी एकादशी पर्व पर सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी वामन अवतार पर्व व बारावफात का पर्व शांति व सोहार्द पूर्वक मनाएं। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था व गश्त व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्षद मदनलाल वर्मा, संजय वर्मा, इमरान खान, चेतन गंगवाल, शकूर मणियार व रामू शर्मा सहित कई सीएलजी सदस्य व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!