क्रेङाई राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल जाएगा सिंगापुर

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): क्रेङाई जो की देश के 25 राज्यो मे सक्रिय 15000 से अधिक भवन निर्माताओ एवं विकासकर्ताओ की राष्ट्रीय संस्था है। उसका राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 11 एवं 12 सितंबर को सिंगापुर के विश्व प्रसिद्ध मेरीना बेसेंडस होटल मे आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे पूरे देश के विभिन्न प्रांतो एवं शहरो के करीब 2700 भवन निर्माता एवं विकासकर्ता हिस्सा लेंगे। क्रेङाई राजस्थान के चेयरमैन अनुराग शर्मा ने बताया की क्रेङाई प्रतिवर्ष ये आयोजन ऐसे विकसित शहर मे आयोजित करता है, जहां रियल एस्टेट उधोग मे वैश्विक स्तर पर हो रहे नवाचारो को समझने एवं जानने का मौका हमारे भवन निर्माताओ एवं विकासकर्ताओ को प्राप्त हो सके। उन्होने बताया की इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रांतो के प्रतिनिधि अपने अपने राज्यो मे सरकारो द्वारा शहरी विकास एवं आधारभूत योजनाओ के विकास के लिए निवेश आकर्षित करने के लिए जारी योजनाओ की जानकारी प्रदान करते है, जिससे राज्य के शहरी विकास मे निवेश आकर्षित किया जा सके। क्रेङाई राजस्थान के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया की राष्ट्रीय अधिवेशन मे क्रेङाई राजस्थान का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजस्थान मे उपलब्ध निवेश के अवसरो से उपस्थित निवेशको को जानकारी प्रदान करेगा। क्रेङाई राजस्थान के महासचिव आशीष अग्रवाल ने बताया की क्रेङाई राजस्थान समय समय पर राजस्थान मे शहरी विकास के क्षेत्र मे हो रहे नवाचारो से देशभर के भवन निर्माताओ एवं विकासकर्ताओ को क्रेङाई के राष्ट्रीय मंच से अवगत करवाता रहता है और इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे भी एक सत्र मे राजस्थान मे हो रहे विकास के बारे मे प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। क्रेङाई राजस्थान के जॉइंट सेक्रेटरी मदन यादव ने बताया की राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व मे राज्य तेजी से विकास के नवल सोपान की ओर अग्रसर है और राइजिंग राजस्थान के सफल आयोजन के पश्चात देशभर के निवेशको मे राजस्थान मे निवेश को लेकर सकारात्मक माहौल है। राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल जो सिंगापुर मे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा, वो शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेगा और राजस्थान को विश्व परिदृश्य पर रियल एस्टेट उधोग मे निवेश का ग्लोबल हब बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!