जानलेवा हमले की घटनाओं के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मनोज शर्मा): ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ हो रही जानलेवा हमले की घटनाओं के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के कार्यकर्ताओं ने कस्बा सूरौठ में विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर विप्रजनों के साथ हो रही वारदातों पर रोष जताते हए पंडित पुजारी प्रोटेक्शन कानून बनाने की मांग की। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के करौली जिला अध्यक्ष राम पंडा, संरक्षक ओम प्रकाश शुक्ला, युवा जिला अध्यक्ष कुंज सहारिया, तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, कमलेश पाराशर, भगवान सहाय कटारा, त्रिलोक चंद, देवेंद्र शर्मा, सोनू सहारिया आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि करौली जिला मुख्यालय पर शिकारगंज निवासी पवन शर्मा के साथ जानलेवा हमले की घटना घटित हुई है, जो कि पूरी तरह निंदनीय है। इसी तरह दौसा जिले के सलेमपुर थाने के गांव ओंड में खुशीराम शर्मा पर भी पिछले दिनों प्राणघातक हमला हुआ है। भरतपुर जिले के गांव गोठरा में भी पुजारी को बंधक बनाने एवं जानलेवा हमले की घटना घटित हुई। प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों एवं पुजारियों के साथ हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए पंडित पुजारी प्रोटेक्शन बिल लाकर कठोर कानून बनाना जरूरी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!