SKIT, जगतपुरा में नवरात्रि उत्सव और फिल्म “तारा एंड आकाश” का प्रमोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जगतपुरा, जयपुर में नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा पूजन के साथ भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में श्रद्धा और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने गरबा, डांडिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन मुख्य प्रॉक्टर प्रमोद जैन एवं संपूर्ण प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। इसी मौके पर बॉलीवुड फिल्म “तारा और आकाश” का विशेष प्रमोशन भी किया गया। फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता जितेश ठाकुर और अभिनेत्री अलंक्रिता बोरा ने मंच पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए छात्रों से बातचीत की और फिल्म की झलकियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म 26 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और यह युवाओं को खासा पसंद आएगी। इस इवेंट का संचालन छात्र संयोजक नितेश मिश्रा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!