जिनोदय युवा संघ की दिव्य पहल, उत्तम सत्य दिवस पर भक्ति और साधना का अद्भुत संगम

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): दशलक्षण पर्व के पाँचवे दिन उत्तम सत्य के अवसर पर जिनोदय युवा संघ के सभी सदस्यों ने परम श्रद्धा और उत्साह के साथ महाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की। भक्ति संगीत और दिव्य ऊर्जा से वातावरण गूँज उठा और प्रत्येक उपस्थित आत्मा ने सत्य के महत्व को आत्मसात किया। जिनोदय युवा संघ के अनंत बनेठा और यश संघी ने बताया कि यह अनूठी पहल है, जिसमें साधना और आत्मकल्याण के इन पावन दिनों में श्री जी के प्रथम अभिषेक शांतिधार का उन सभी साधकों को सौभाग्य मिल रहा है, जिन्होंने सर्वाधिक णमोकार मंत्र की माला जपने का संकल्प लिया है तथा दशलक्षण धर्म के जाप और सोशल मीडिया के त्याग के भाव बनवा रहें है। इस पहल से युवाओं में साधना के प्रति अद्भुत ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जहां युवाओं की भक्ति और अनुशासन वास्तव में अद्भुत था। उपस्थितजनों ने महसूस किया कि सत्य केवल शब्द नहीं, बल्कि आचरण और जीवन की धुरी है। जिनोदय युवा संघ के इस सतत प्रयास से समाज में भक्ति, साधना और सामूहिक एकता की भावना प्रबल हो रही है। इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं को धर्म से जोड़े रखता हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!