लद्दाख के पर्यावरणविद् व शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का संयुक्त अभिभावक संघ ने किया विरोध: पूछा, क्या शिक्षा सुधार की मांग करना देशद्रोह है

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): संयुक्त अभिभावक संघ ने लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अपना पूरा जीवन लद्दाख ही नहीं, बल्कि पूरे देश की प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा सुधार को समर्पित किया, आज उसी को आवाज उठाने पर केंद्र सरकार न केवल प्रताड़ित कर रही है बल्कि देशद्रोही तक करार दे रही है। क्या शिक्षा सुधार की मांग करना देशद्रोह है, आखिर केंद्र सरकार शिक्षा विरोधी क्यों है ? संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि सोनम वांगचुक ने देश को आधुनिक शिक्षा की नई दिशा दी। समाज को नए आविष्कारों से जोड़ा और हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण बचाने की लड़ाई लड़ी लेकिन आज लद्दाखवासियों के अधिकारों की मांग करने पर उन्हें देशद्रोही बताना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। संयुक्त अभिभावक संघ सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करता है और केंद्र सरकार से मांग करता है कि इस तानाशाही रवैये को तुरंत बंद किया जाए। प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरा देश एकजुट होकर इस अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाए। लोकतंत्र में असहमति को कुचलना सबसे बड़ा देशद्रोह है और हम सोनम वांगचुक के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!