सरकारी सिस्टम से परेशान दिव्यांग ने मांगी इच्छा मृत्यु

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आबूसर के राजस्व ग्राम दुर्जनपुरा में दिव्यांग रमेश (51) और उनकी बीमार मां केशरदेव (75) पड़ोसियों द्वारा बंद किए गए रास्ते के चलते घर में कैद हैं। खसरा नंबर 85, 63 और 67 में स्थित यह प्रचलित रास्ता वर्षों से उपयोग में था, लेकिन कलेक्टर और एसडीएम के आदेशों के बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पा रहा था। जुलाई माह में एसडीएम ने गैर-मुमकिन रास्ते को दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। दोनों पैरों से दिव्यांग रमेश अपनी मां के साथ रास्ता खुलवाने का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से रास्ते का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और सुचारू करने के आदेश जारी किए हैं। पड़ोसियों के बंद रास्ते और सरकारी प्रणाली की अनदेखी के कारण रमेश ने मानसिक तनाव में अपनी जीवन लीला समाप्त करने की इच्छा मृत्यु की बात भी कही, लेकिन प्रशासन ने स्थिति सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!