खैरथल (अमित शर्मा): राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला खैरथल तिजारा का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का शनिवार को उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि रामहेत सिंह यादव राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाजपा एवं पूर्व विधायक किशनगढ़ बास, जिलाध्यक्ष रूपकिशोर, जिला मंत्री राधेश्याम यादव तथा विभिन्न उपशाखाओं के अध्यक्ष मंत्री एवं महिला मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा यादव विभाग संगठन मंत्री रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शकुंतला मीना ने की। विशिष्ट अतिथि विश्वास यादव, मनोज मित्तल मंडल अध्यक्ष भाजपा, जेपी यादव मंडल महामंत्री किशनगढ़ बास, चंद्रभान यादव CBEO कोटकासिम, रमेश मेघ cbeo तिजारा, राजेश यादव ACBO तिजारा, आशीष यादव ACBO किशनगढ़ बास, महेश कुमार यादव ACBO कोटकासिम, सभा अध्यक्ष सतवीर यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती निहारिका एवं गौरव बत्रा द्वारा किया गया। मुख्य वक्ताओं ने शिक्षा में नवाचार, छात्र-हितैषी वातावरण, अभिभावक-शिक्षक सहभागिता एवं विद्यालयी गतिविधियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक प्रदर्शनियों की भी सराहना की गई। अंत में आयोजक उप शाखा किशनगढ़ बास के अध्यक्ष विजय सिंह, मंत्री गौरव बत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।
3/related/default