जीएसटी सरलीकरण से प्रतिदिन उपभोग की वस्तुए हुई सस्ती: जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारो से चर्चा में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को 56 वी जीएसटी काउंसिल बैठक में नेक्स्ट जनरेशन सुधार लागू कर सभी वर्गों को राहत प्रदान की है। पूर्व में जीएसटी दरें 5%,12%, 18% और 28% थी, जिसको सरल करते हुए 5% और 18% कर आमजन का जीवन सुगम किया है। जीएसटी सरलीकरण से प्रतिदिन उपभोग की वस्तुए साबुन, टूथपेस्ट, तेल, शैंपू व कॉस्मेटिक जैसी वस्तुओं पर 12 या 18 % कर था, जिसे घटाकर 5% या शून्य कर दिया गया है, जिससे ये सभी वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिसका आम जनता को बहुत लाभ मिला है। स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा व दवाइयों तथा ऑक्सीजन पर से टैक्स हटाकर इन्हें कर मुक्त कर दिया गया है, जो सभी वर्गों के लिए राहत प्रदान करने वाला है। कार और बाइक पर 28 % कर था, जिसे घटाकर 18% कर दिया गया है। जहाँ आम परिवारों की जरूरत की वस्तुओं को सस्ता किया है, वहीं विलासिता की वस्तुओं पर अधिक कर रखा गया है। तंबाकू उत्पादों एव विलासिता की वस्तुओं पर 40% कर लगाया गया है। हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को नवरात्री का उपहार है। यूपीए सरकार के समय कर प्रणाली जटिल थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसान और पारदर्शी बनाया है। विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने कहा कि जीएसटी सरलीकरण कर मोदी ने देश के सभी वर्गों को लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि पहले 2017 में करदाता संख्या केवल 65 लाख थी, जो अब मोदी सरकार के सुधारों के बाद यह बढ़कर 1.5 करोड़ से अधिक हो गई है। पहले जीएसटी संग्रह लगभग 11 लाख करोड़ तक था, अब 2024-25 में यह बढ़कर 22.08 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा ने कहा कि जीएसटी दरों के सरलीकरण से देश मजबूत होगा। जीएसटी सुधार का सबसे बड़ा फ़ायदा लाखों घरों को मिली कर राहत है। रोजमर्रा की कई चीज़ों पर कर कम होने से घर का खर्च आसान हुआ है और बचत के चलते लोग ज़्यादा खर्च कर सकेंगे। प्रेस वार्ता में अभियान के सह संयोजक अजय चाहर, चंद्र प्रकाश शुक्ला भी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!