सूरौठ में बूढंदे बाबा की वार्षिक जात का कार्यक्रम आयोजित, श्रद्धालुओं ने मांगी मनौती

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): कस्बे में सप्तमी के अवसर पर रविवार को आराध्य देव बूढन्दे बाबा की वार्षिक जात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील मुख्यालय पर स्थित जन-जन की आस्था का केंद्र बूढंदे बाबा मंदिर परिसर में वार्षिक जात के अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक कर मनौती मांगी। मंदिर के पुजारी हल्के मीणा ने बताया कि बूढंदे बाबा की वार्षिक जात के मौके पर मंदिर परिसर में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। काफी श्रद्धालुओं ने कनक दंडवत पहुंच कर मंदिर में भोग लगाया तथा मनौती मांगी। दिन भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। कस्बे के पंच पटेलों ने शाम को प्रसाद वितरित करवाया। वार्षिक जात के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!