सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): जिले के छात्र एवं छात्रा वर्ग की हॉकी टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्थित मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम से विधिवत रूप से रवाना हुई। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि हॉकी 17 वर्ष छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 30 सितंबर से श्रीगंगानगर जिले के पदमपुरा में शुरू होगी। इसी तरह हॉकी 19 वर्ष छात्रा वर्ग खेल प्रतियोगिता भी 30 सितंबर से फलोदी जिले के धोलासर में प्रारंभ होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने से पहले राज्य सरकार की ओर से करौली जिले की छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों की टीमों को सूरौठ के विवेकानंद विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल में शिविर लगाकर दक्ष प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर पूर्ण होने पर छात्र एवं छात्रा वर्ग की दोनों टीमें श्रीगंगानगर एवं फलोदी जिले के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर हॉकी कोच वीरेंद्र सिंह राजावत, प्रशिक्षक भूपाल सिंह मीणा, शारीरिक शिक्षक मुकेश चौधरी बदलेटा, विवेक मीणा, गौरव मीना, अर्जुन सिंह, महेंद्र सिंह मूंडीया आदि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खेल नियमों की जानकारी दी तथा जीत के गुर सिखाए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करौली जिले की हॉकी टीमें श्रीगंगानगर एवं फलोदी के लिए हुई रवाना
By -
September 28, 2025
0
Tags: