पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री रामलीला परिषद पिलानी की बैठक श्री रामलीला मैदान तालाब के पास आयोजित की गई। बैठक में श्री रामलीला परिषद पिलानी के विकास कार्यों तथा अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। रामलीला परिषद के पदाधिकारी पृथ्वी सिंह बालापोता ने नई कार्यकारिणी बनाने की बैठक में चर्चा की। जिस पर सर्व सहमति से बिरला एजुकेशन ट्रस्ट निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर को सर्व सहमति से श्री रामलीला परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष मेजर जनरल एसएस नायर, उपाध्यक्ष जीएस गिल बिईटी पिलानी, उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, उपाध्यक्ष अजय डाडा, सचिव पृथ्वी सिंह बालापोता, कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह शेखावत, स्टोर कीपर नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी दर्पण खंडेलवाल तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में कैलाश मोयल, रमेश तिवाड़ी, सुगन सिंह बालापोता, रवि शर्मा, जगदीश पहलवान, रविंद्र भोमिया, दुलीचंद वर्मा, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद थे।
श्री रामलीला परिषद पिलानी के अध्यक्ष पद पर मेजर जनरल एसएस नायर सर्व सहमति से नियुक्त
By -
September 28, 2025
0
Tags: