खैरथल (अमित शर्मा): श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल द्वारा महावर दिवस के उपलक्ष्य में तृतीय विशाल रक्तदान शिविर का रविवार को आयोजन किया गया। महावर दिवस के उपलक्ष्य में तृतीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अलवर ब्लड बैंक के सहयोग से महावर भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मंडल के संरक्षक सुरेश चंद, अशोक डाटा, किशनलाल, हरिकृष्ण उपस्थित रहे। गिरीश डाटा, पुरुषोत्तम, शिवचरण लाल, संतोष कुमार, सुरेश, रमेश समाजसेवी एवम अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। शिविर में 238 यूनिट रक्त का कलेक्शन हुआ। मंडल अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद ने बताया की रक्तदान शिविर में इस बार सभी लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं का प्रशस्ति पत्र देकर धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में अलवर ब्लड बैंक से डॉ.गौरव यादव, डायरेक्टर राजेश कुमार, टेक्नीकेशन विपिन एवम समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन अलवर ब्लड बैंक की संपूर्ण टीम को सम्मानित कर किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सचिव देवेंद्र, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव, कोषाध्यक्ष नवीन एवम समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।
श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल द्वारा महावर दिवस के उपलक्ष्य में तृतीय विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
By -
September 28, 2025
0
Tags: