ब्राइटवेज स्कूल में दो दिवसीय डांडिया का धूमधाम से हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर में स्थित ब्राइटवेज पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक गोपाल शर्मा और भाजपा के युवा नेता अशोक सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने रामायण और नवदुर्गा पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने खूब सराहना की। छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और बाकी लोगों ने भी गरबा में हिस्सा लिया। इस तरह यह पूरा कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। उक्त जानकारी विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती गौरी मेहता ने मीडिया को उपलब्ध करवाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!