समृद्धि सेवा फाउंडेशन के नए लोगों के नये पोस्टर का विमोचन: सांसद तिवारी ने किया पोस्टर का विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भाजपा के राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता घनश्याम तिवाड़ी ने अपने आवास पर लोगो का विमोचन किया। घनश्याम तिवारी ने कहा कि मैं समृद्धि सेवा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारीयो को और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। समृद्धि सेवा फाउंडेशन जो कार्य कर रही है, वह प्रेरणादायक है। घनश्याम तिवारी ने कहा कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों की सेवा करना, वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की सेवा करना और सहयोग करना, गरीबों को समय-समय पर कपड़े, दवाइयां, खाना पीना उपलब्ध कराना, समृद्धि सेवा फाउंडेशन, समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को खत्म करने का भी अभियान चलाती है। घनश्याम तिवारी ने कहा कि रक्तदान करना महादान है, समृद्धि सेवा फाउंडेशन का यह कार्य काबिले तारीफ है। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि अच्छी भावना से किये जा रहे इन उत्तम कार्यो के लिए सभी को समृद्धि सेवा फाउंडेशन से जुड़ना चाहिए और सहयोग करना चाहिए। समृद्धि सेवा फाउंडेशन के संरक्षक संजय त्रिवेदी और अध्यक्ष संगीता शर्मा ने घनश्याम तिवारी का धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। जल्दी ही होने वाले एक्सीलेंस अवार्ड, कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। जिसमें समृद्धि सेवा फाउंडेशन द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके गौरव हासिल करने वालो को एक्सीलेंस अवॉर्ड ‌से सम्मानित किया जाएगा। घनश्याम तिवारी ने कहा कि समृद्धि सेवा फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे इन उत्कृष्ट कार्यो के लिए मैं दोबारा बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!