निवाई (लालचंद सैनी): झिलाय रोड़ पर बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे फाटक नंबर 36 पर रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि झिलाई रोड पर इन दिनों रेलवे ट्रैक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। ओवर ब्रिज के नीचे एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय व न्यायालय स्थित हैं। इन सभी कार्यालयों में दर्जनों कर्मचारी कार्य करते हैं। आम जनता का बहुत बड़ा तबका भी प्रतिदिन अपने कार्य के लिए इन कार्यालयों में आता है। सैकड़ों वादी व प्रतिवादी भी न्यायालय में आते हैं। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में कई आवासीय कालोनियां बसी हुई हैं। इसलिए आमजन की सुविधा के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे फाटक नं 36 से अंडरपास निकाला जाना चाहिए, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर एडवोकेट शंकरलाल चौधरी, रामबाबू शर्मा, सतीश शर्मा, श्योजीलाल गूर्जर, रामस्वरूप चौधरी, पवन कुमार जैन, शिवजीराम, रामजीलाल व प्रहलाद सहित कई लोग मौजूद थे।
रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
By -
September 16, 2025
0
Tags: