वृद्धाश्रम का सचिव जलुथरिया ने किया निरीक्षण: योगेश शैक्षिक पुनर्वास एवं शोध संस्थान में उडान प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर वृद्धजनों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सा दल द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सचिव ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके दैनिक जीवन की समस्याओं को भी सुना। इसके पश्चात योगेश शैक्षिक पुनर्वास एवं शोध संस्थान में रालसा के निर्देशन में विशेष योग्यजनों हेतु आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता उडान 2.0 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विशेष योग्य बच्चों एवं युवाओं को आत्मविश्वास प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को सामने लाना है। इस अवसर पर असिस्टेंट बुद्धराम चौधरी एवं डॉ.सीताराम स्वामी ने भी विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह ओमप्रकाश जैन के सहयोग से छात्राओं को स्कूल स्टेशनरी एवं बैग वितरित किए गए। सचिव जलुथरिया ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान तथा नालसा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसी प्रकार सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया, डिप्टी चीफ एलएडीसी मोहम्मद सलीम एवं असिस्टेंट एलएडीसी बेणीप्रसाद गुर्जर द्वारा पॉश एक्ट एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!