बज्जू उपखंड के सीमांत क्षेत्र विद्यालयों में चल रहे रिक्त पदों को लेकर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी से सामाजिक कार्यकर्ताओ ने की मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0


बज्जू/बीकानेर (राहुल सेवग): उपखंड के सरहदी क्षेत्र में चल रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसलपुर, बांगड़सर राववाला, भूरासर सहित बज्जू क्षेत्र में चल रहे रिक्त पदों को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीकानेर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश जोशी से मुलाकात की। बज्जू क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंदेल ने बताया कि सीमांत क्षेत्र के बरसलपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 पद की स्वीकृति होने के बावजूद केवल प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, इतिहास, गणित, विज्ञान, संस्कृत महिला अध्यापिका सहित 10 पद रिक्त एवं ईश्वरपुरा बांगड़सर विद्यालय में 180 विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिसमे प्रधानाचार्य के अलावा केवल 2 अध्यापक ही कार्यरत है। साथ ही चंदेल ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, प्रशासनिक अधिकारी सरकारी संस्थानों की सुध नहीं ले रहे है। वर्तमान सरकार की शिक्षा के प्रति संवेदनहीनता विधार्थियो के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। सीमांत क्षेत्र की अधिकांश स्कूलों में 50 से 60 फीसदी अध्यापकों के पद रिक्त है। इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्द रिक्त पदों को भरवाने को लेकर आश्वस्त किया। साथ ही इस दौरान युवा छात्र नेता करणेश चंदेल, किशन बांगड़सर, अशोक खोर मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!