कोलायत क्षेत्र के झझु और चाण्डासर में ग्रामीण सेवा शिविर हुये आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): उपखंड के झझु व चाण्डासर गाँव में सेवा पर्व पखवाड़े के तहत एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पर्व पखवाड़े के तहत झझु व चाण्डासर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शिक्षा, राजस्व, बिजली, चिकित्सा, कृषि, जलदाय, सामाजिक न्याय सहित 16 विभागों के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुना व समाधान किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य यही है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी विभाग एक ही जगह मौजूद हैं और मौके पर ही कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणों को त्वरित राहत और सेवाएँ मिल रही हैं।
शिविर में विशेष रूप से सामाजिक योजनाओं का लाभ दिलाने, बिजली व पानी से जुड़ी शिकायतें निस्तारित करने और राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर तहसीलदार पूनम कंवर, विकास अधिकारी वीरपाल सिंह, डॉ.कुंदन, सहायक विकास अधिकारी मुल्तान पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!