चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.देवेंद्र चौधरी ने मुख्यालय के उप जिला अस्पताल का किया ओचक निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0

 

कोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ.देवेंद्र चौधरी ने उप जिला अस्पताल कोलायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने जनरल वार्ड, दवा वितरण केंद्र, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), लेबर रूम, सोनोग्राफी कक्ष, प्रयोगशाला सहित सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ.चौधरी ने सोनोग्राफी कक्ष में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.वंदना सोनी से पिछले महीने में की गई जांचों की संख्या और उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जांच की सुविधा, उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, स्वच्छता, उपकरणों की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया। डॉ.चौधरी ने मौसमी बीमारियों, जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीसीएमओ डॉ.सुनील जैन और पीएमओ डॉ.महेंद्र सिँह शेखावत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान बीसीएमओ डॉ.सुनील जैन, पीएमओ डॉ.महेंद्र सिंह, डॉ.मोहम्मद ताहिर, एएओ दिलीप सिंह, एसएलटीएलएस राजेश रंगा सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। डॉ.चौधरी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!