आरबीएससी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जय सिंह राठौड़ को मिला सिल्वर मैडल

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (गोविन्द गोपाल सिंह): राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित 69वीं आरबीएससी जयपुर जिला स्तरीय ताईकांडो चैंपियनशिप अंडर 19 से 17 वर्ग छात्र छात्रा गत 15 से 17 सितम्बर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय दूदू जयपुर पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। चैम्पियनशिप में सेन्ट्रल ऐकेडमी स्कूल, झोटवाडा के 12वीं क्लास के छात्र जय सिंह राठौड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 73 किलोग्राम कैटेगरी मे सिल्वर मैडल, छात्रा सिमरन चौधरी ने अंडर 68 किलोग्राम मे ब्राउन्ज मैडल प्राप्त किया। साथ ही महाराणा प्रताप स्कूल की छात्रा जयश्री जांगिड़ ने अंडर 35 किलोग्राम मे गोल्ड मैडल हासिल कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। स्कूल और एकेडमी के कोच प्रशांत जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों द्वारा खुशी और बेहतरीन प्रस्तुति देखने का अवसर मिला। इस तरह की प्रतियोगिता करने से बच्चो को शरीरिक और मानसिक फिट रहने की प्रेरणा भी मिलती रहती है, सभी बच्चो को परिवारजनों व स्कूल प्रशासन ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!