नवदुर्गा महोत्सव में धूमधाम से मनाये गये दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (संजय त्रिवेदी): पत्रकार कॉलोनी में स्थित शनि नवग्रह, राम दरबार पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा महोत्सव के तहत दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद हेमा सिंघानिया, पार्षद पति सुनील सिंघानिया एवं विशेष अतिथि सन्नी एनक्लेव के अध्यक्ष जय उपाध्याय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वेता उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जानकी द्विवेदी और निरंजना शर्मा ने की। अंजू सैनी, निरंजन सैनी, देवेंद्र, राघवेंद्र उपाध्याय, भवानी शंकर ने आयोजन की पूरी व्यवस्था को संभाला। अरुणा भारद्वाज व अलका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। पंडाल में पूजा अर्चना का कार्य आचार्य जयनारायण व्यास एवं पंडित दिलीप शर्मा ने किया। आयोजन को चिंकू भैया ने संगीतमय बनाया। किड्स मैग्नेटिक स्कूल की मीनाक्षी एवं योगेश सैनी का विशेष सहयोग रहा। नन्ही बालिकाओ में प्रतिष्ठा, नायसा, सात्विका, सांची, हितिशा ने कार्यक्रम में चार चांद लगाये। संगीता पारीख ने आयोजन को व्यवस्थित रूप दिया। आयोजन को सफल बनाने में विशेष मंजू अग्रवाल, ज्योति लाहोटी, रितु माथुर, संगीता मीणा, तुलसी, ज्योति यादव, मौसम, सुमन राठौर, राधिका जांगिड़, कुसुम सैनी, मधु कुमावत, भारती, कृतिका भारद्वाज, डिंपल आचार्य, मीनाक्षी शर्मा, ममता, अदिती जांगिड़, अनीता सैनी, नेहा सक्सेना, दया नाथ, पूजा, शिवानी, कीर्ति, शालिनी, प्रीति, संस्कृति, आंचल, स्नेह, नीलम एवं समस्त कॉलोनी निवासियों ने भूमिका निभाई। अलका शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त कर प्रसाद वितरण किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!