गरबा घूमर नाइटस में जयपुरवासी झूमे, डांडिया पर थिरके कदम

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नवरात्रि की धूम के बीच जयपुर में निम्फ नेक्सस की ओर से शनिवार रात मानसरोवर स्थित आनंद महल में भव्य गरबा घूमर नाइटस का आयोजन हुआ। पारंपरिक गुजराती और बॉलीवुड गीतों पर देर रात तक डांडिया की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, परिवारों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया और सांस्कृतिक माहौल का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई। मंच को विशेष रूप से पारंपरिक सजावट के साथ तैयार किया गया था। रंग-बिरंगे घाघरा-चोली और कुर्ता-पायजामा पहने प्रतिभागियों ने गरबा और घूमर की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। उमंग और उल्लास से भरे गीतों पर कदम थिरकाते लोगों ने नवरात्रि की रात को यादगार बना दिया। निम्फ नेक्सस के डायरेक्टर विकास वर्मा और मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और परिवारों को एक साझा मंच पर जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विशेष आकर्षण के रूप में विभिन्न कैटेगरी में डांडिया खेलने वाले प्रतिभागियों को गिफ्ट और शॉपिंग वाउचर भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सुपर मॉडल सुमन ब्यादवाल, सिंगर माधुरी शर्मा और मीडिया एक्सपर्ट विनोद सैन मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को और रोचक बनाया। आयोजन की प्रमुख जिम्मेदारी पूजा शर्मा, सुदीक्षा कृपलानी, सुनीता सैनी, गौरव सैन, पृथ्वीराज सिंह, रिषभ, हिमांशु ने निभाई। इस सांस्कृतिक समारोह में परिवारों और युवाओं ने जमकर आनंद लिया। गरबा घूमर नाइट ने न केवल परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम पेश किया बल्कि जयपुर की सांस्कृतिक धरोहर को भी नए रंगों में सजाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!