बीकानेर जिले के 17 व 19 वर्ष कबड्डी दल स्टेट प्रतियोगिता के लिए बींझासर से रवाना

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (श्रीराम इंदौरिया): 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अकोदा (डीडवाना-कुचामन) में भाग लेने बीकानेर के 17 व 19 वर्ष 24 सदस्यीय छात्रा कबड्डी दल राउमावि बींझासर से जोश और उत्साह के साथ रवाना हुए। इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं राउमावि बींझासर में सम्पन्न हुई तथा राज्य स्तर पर चयनित 24 (12+12) खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर कोच हनुमान प्रसाद गुर्जर, सावित्री खीचड़, नरेन्द्र सिंह और सरोज की देखरेख में 24 सितंबर से 28 सितंबर तक सम्पन्न हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिशु विहार स्कूल आकोदा, डीडवाना में 30 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित होगी। दोनों दलों को संस्था प्रधान मदन लाल शर्मा, प्रेमसिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल जाखड़, सहीराम तावणिया सहित गणमान्य नागरिकों और विद्यालय स्टाफ द्वारा तिलक लगाकर रवाना किया गया। गौरतलब है कि बीकानेर टीम गत दो वर्षों से लगातार गोल्ड मेडल विजेता रही है।
*दोनो दल इस प्रकार है* 
छैलूदान चारण (दलाधिपति), गोरीशंकर जोशी (दल नायक), भगवान गोदारा (दलनायक), हनुमान प्रसाद गुर्जर (कोच), नरेन्द्र सिंह (कोच), सावित्री खीचड़ (दल प्रभारी), सरोज (दल प्रभारी)।

*टीम 17 वर्ष:* आईना सायच (कप्तान), भूमिका लेघा, गायत्री सायच, रविना जाखड़, रक्षा जाखड़, सुमन कूकणा, सिया सारण, गुड्डी, सम्पति, द्रोपती जाखड़, डाली गोदारा, ममता कस्वां।

*टीम 19 वर्ष:* चेना जाखड़ (कप्तान), मोनिका छरंग, ममता जाखड़, गुंजन जाखड़, रामकिन्या सायच, ज्योति सियाग, सुमन स्वामी, पूजा स्वामी, रुकमा गोदारा, मीरा दुगेसर, डाली गोदारा, संजू सिद्ध।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!