जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच एंव इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गोनाईजेशन द्वारा आयोजित भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी जी की पुण्य तिथि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एंव विचार प्रजेंटेशन का आयोजन भव्य रूप से रखा गया है। चयन समिति संयोजक हुकुम चंद गणेशिया ग्लोबल चांसलर रोमा इन्टरनेशनल कल्चर विश्व विद्यालय नई दिल्ली द्वारा ‘‘आयरन लेडी अवार्ड’’ के लिए कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर प्रतिभाओ श्रीमती आशा डामोर अध्यक्ष रायना विकास सेवा संस्थान डुॅगरपुर राज, श्रीमती बीना कुमारी वरिष्ठ अध्यापिका (हिन्दी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपला जयपुर, श्रीमती सुमन विजयवर्गीय अध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीडपिनारपुरा, जयपुर, श्रीमती इन्दिरा जैन राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा जयपुर, डॉ.बिजोली सरकार निदेशक सरकार क्लिनिक सराफा बाजार अलवर, डॉ.सुश्री तुहिना प्रकाश शर्मा समाज सेविका एंव सचिव पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर जिला अजमेर का चयन किया गया है। सम्पूर्ण राजस्थान से 51 प्रतिभाओ को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जायेगा। ‘‘आयरन लेडी अवार्ड’’ से सम्मानित महिला प्रतिभाओ द्वारा अपना उद्बोधन भी अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर दिया जायेगा। मंच के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया की सम्पूर्ण राजस्थान से ‘‘आयरन लेडी अवार्ड’’ के लिए प्रतिदिन काफी संख्या मे विभिन्न जिलो से फार्म मंच को प्राप्त हो रहे है। मंच की चयन समिति द्वारा अन्य प्रतिभाओ के प्रस्ताव पत्र भी विचार किया जा रहा है। चयन समिति द्वारा 51 प्रतिभाओ का ही चयन ‘‘आयरन लेडी अवार्ड’’ से अभिनन्दन करने के लिए किया जायेगा। 25 राष्ट्रो (भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) के राष्ट्र ध्वजो के सानिध्य में 51 महिला प्रतिभाओ का ‘‘आयरन लेडी अवार्ड’’ अभिनन्दन मंच के प्रेरणा स्रोत अतिथीयो के कर कमलो द्वारा किया जायेगा।
आयरन लेडी अवार्ड के लिए प्रतिभाओ का चयन: अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा 25 राष्ट्रो के ध्वजो के सानिध्य में होगा आयोजन
By -
September 29, 2025
0
Tags: