जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर स्थित गौतम भवन में भव्य डांडिया गरबा रास महोत्सव 2025 का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। शाम 6:15 बजे से रात 10 बजे तक चले इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धजकर व बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
*बीट्स पर थिरके कदम, खेलों ने बढ़ाई रौनक*
डीजे की धमाकेदार बीट्स और पारंपरिक गरबा गीतों पर उपस्थित जनों ने जमकर डांस किया। वातावरण गरबा और डांडिया की तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए पास द पार्सल और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।
*प्रतियोगिता विजेता*
* बेस्ट डांडिया क्वीन: सेजल
* बेस्ट डांस फीमेल: मोनिका
* बेस्ट डांस मेल: विक्रम बख्शी
* बेस्ट कपल डांस: ऊषा व गोविंद
* बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डे: दीपा
* बेस्ट कॉस्ट्यूम: प्रीति डाबी
* बेस्ट किड्स परफॉर्मेंस: हार्दिक, प्रियांक, कृष्णा और हर्षी
*आकर्षण का केंद्र*
* स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
* विशेष सेल्फी जोन
* रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल कॉस्ट्यूम्स
*आयोजकों का धन्यवाद*
आयोजक कांता देवी, रेखा, मंजू, अर्चना एवं अंजली ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारा और उत्साह को भी प्रगाढ़ किया।